रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सोमवार को दो अलग-अलग आदेश जारी कर इन अधिकारियों के प्रभार को बदल दिया गया। इस जम्बो लिस्ट में नगर निगमों कमिश्नर, जिला पंचायतों सीईओ और जिलों के संयुक्त, अपर और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल है।
शासन के आदेश को देखें तो 2013 बैच के अधिकारी प्रेम कुमार पटेल को जगदलपुर नगर निगम कमिश्नर पद से हटाकर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण का महाप्रबंधक बनाया गया है। जगदलपुर में उनकी जगह दिनेश कुमार नाग को कमिश्नर का जिम्मा सौंपा गया है। 2014 बैच के अधिकारी नाग अभी तक बस्तर जिले में संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। धमतरी नगर निगम से 2015 बैच के मनीष मिश्रा का ट्रांसफर रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह पर 2015 बैच के ही विनय कुमार पोयाम को रायगढ़ नगर निगम कमिश्नर के रुप में तौफा दिया गया है। विनय पोयाम अभी तक दुर्ग जिले में एसडीएम पद पर काम कर रहे थे।
यहां देखिए जम्बो ट्रांसफर लिस्ट….






छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft