रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का लोकार्पण 22 मई को करेंगे। जिनमें डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन शामिल है।
.jpeg)


.jpeg)


.jpeg)


छत्तीसगढ़ में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य
प्रदेश के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिनपर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ रुपए है। इन स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण तथा स्थानीय कला और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिनमें भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा नेवरा, बिल्हा, भिलाई, बालोद दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, हथबंद, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, निपानिया, भिलाई नगर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, नैला-जांजगीर, अकलतरा, कोरबा , उसलापुर, पेंड्रारोड, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर , बिलासपुर, महासमुंद और जगदलपुर शामिल है।
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
दिनेश शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft