लखनऊ। राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस के मौके पर अपैक्स अकूपंक्चर सेंटर एंड पैन क्लिनिक में फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद की अध्यक्ष पारुल भार्गव किया। इसके साथ ही भारत में एक्यूपंक्चर के जनक माने जाने वाले डॉ. बिजोय कुमार बासु के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
बता दे कि, हर साल एक मार्च को डॉ. बासु का जन्मदिवस मनाया जाता है, इस दिन को राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस के रूप में चिकित्सक मनाते है। इस आयोजन में पंजीकृत 24 मरीजों को अगले पांच दिनों तक फ्री में एक्यूपंक्चर इलाज दिया जाएगा।
डॉ. जी. पार्थ प्रतिम ने बताया कि एक्यूपंक्चर एक दर्द रहित, दवा रहित, साइड इफेक्ट रहित चिकित्सा पद्धति है, जिसमें कोई दवा की जरूरत नहीं होती है। शरीर के ऊर्जा को संतुलित करके विभिन्न रोगों का उपचार किया जाता है। इस चिकित्सा से न सिर्फ विभिन्न शारीरिक रोगों की चिकित्सा सफलतापूर्वक होती है, बल्कि रोगी को बहुत अच्छी नींद भी आने लगती है, जिससे मरीज खुश रहने लगता है।
(लखनऊ से हेमंत शुक्ला का इनपुट)
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft