डेस्क. ये सुनने में आपको आश्चर्य लगे कि पत्नी ने पति की जीभ काट ली, लेकिन ये सच है। जी हां, मामला यही पर खत्म नहीं हुआ बल्कि पति इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने भी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
दरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। विवाद का कारण भी सामने आ गया है जिसमें शारीरिक संबंध बनाने को लेकर विवाद हुआ था और तभी पत्नी ने इस हैरान कर देने वाली घटना को अंजाम दिया। वहीं, इसके बाद पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उधर, पत्नी की ओर से भी बयान सामने आया है। इसमें उसने बताया कि बीते दिनों उसकी मां का निधन हो गया। इस बात को लेकर वह काफी दुखी थी। इसके चलते व शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान थी। इसके बाद भी पति उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाना चाह रहा था।
इस बात को लेकर उसने मना किया, लेकिन वह जबरदस्ती पर उतर आया। इसी वजह से उनके बीच झगड़ा हुआ और तभी उसके पति की जीभ कट गई। वहीं पति ने घटना के बाद ठाकुरगंज थाने पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 326 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। इसके बाद महिला को थाने बुलाकर उसका भी बयान लिया गया। इसे लेकर एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि मामला गंभीर है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft