Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियायूपी के सांसद इमरान मसूद को बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रियंका की करेंगे मद्द...

यूपी के सांसद इमरान मसूद को बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रियंका की करेंगे मद्द

 Newsbaji  |  Jan 04, 2026 10:01 AM  | 
Last Updated : Jan 04, 2026 10:01 AM
विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत स्क्रीनिंग कमेटियां गठित
विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत स्क्रीनिंग कमेटियां गठित

दिल्ली। कांग्रेस ने इस वर्ष 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत स्क्रीनिंग कमेटियां गठित की हैं। असम के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता पार्टी महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी गई है। वहीं, इस कमेटी में सहारनपुर लोकसभा से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को सदस्य बनाया गया है, जो असम में संगठन और उम्मीदवार चयन से जुड़े कामों में प्रियंका गांधी की मदद करेंगे।

असम स्क्रीनिंग कमेटी में की जिम्मेदारी
असम के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी वाड्रा चेयरपर्सन हैं, जबकि सदस्य के तौर पर सप्तगिरी शंकर उलाका, इमरान मसूद और डॉ. सिरिवेला प्रसाद को शामिल किया गया है। इमरान मसूद को संगठनात्मक अनुभव और चुनावी रणनीति की समझ के कारण यह जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय इमरान मसूद का अनुभव असम जैसे महत्वपूर्ण राज्य में कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करेंगे।

छत्तीसगढ़ के इस नेता को मिली मिम्मेदारी
तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की कमान वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंह देव को सौंपी गई है। उनके साथ यशोमती ठाकुर, जी.सी. चंद्रशेखर और अनिल कुमार यादव सदस्य के रूप में शामिल हैं। कांग्रेस ने सिंह देव को यह जिम्मेदारी देकर साफ संकेत दिया है कि अनुभवी नेताओं को चुनावी रणनीति में प्रमुख भूमिका दी जा रही है। 

इन राज्यों के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटियां
कांग्रेस ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए भी अलग-अलग स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। केरल में मधुसूदन मिस्त्री को चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि सैयद नसीर हुसैन, नीरज डांगी और अभिषेक दत्त सदस्य हैं। पश्चिम बंगाल के लिए बी.के. हरिप्रसाद चेयरपर्सन हैं और उनके साथ डॉ. मोहम्मद जावेद, ममता देवी और बी.पी. सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft