लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।तीन सीट में से दो पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने बाजी मारी। मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को भारी मतो से हरा दिया।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन होने से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। समाजवादी कुनबा अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहा। वहीं अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का विलय भी समाजवादी पार्टी में कर दिया है।
लेकिन रामपुर में आज़म ख़ान का दबदबा कायम नहीं रह सका। यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की है। वहीं मुज़फ्फरनगर के खतौली में राष्ट्रीय लोकदल और सपा गठबंधन ने बीजेपी से सीट छीन ली है। इसके बाद रालोद के उत्तर प्रदेश विधानसभा में नौ विधायक हो गए हैं।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft