Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियायूपी के राज्यमंत्री बन गए लाइनमैन, JE ने कहा- खुद आकर बदल लो ट्रांसफार्मर, फिर मचा बवाल...

यूपी के राज्यमंत्री बन गए लाइनमैन, JE ने कहा- खुद आकर बदल लो ट्रांसफार्मर, फिर मचा बवाल

 Newsbaji  |  Aug 06, 2025 10:17 AM  | 
Last Updated : Aug 06, 2025 10:17 AM
राज्यमंत्री के साथ बदसलूकी के बाद बिजली अधिकारी सस्पेंड
राज्यमंत्री के साथ बदसलूकी के बाद बिजली अधिकारी सस्पेंड

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बहुचर्चित राज्यमंत्री सुरेश राही एक बार फिर से चर्चा में है। जहां कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए पहले गुहार लगानी पड़ी, फिर जवाब में JE की बदसलूकी भी झेलनी पड़ी है। अंत में हालात ऐसे बने कि मंत्री को खुद अपने कार्यकर्ताओं के साथ ट्रांसफार्मर उतारने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा।

राज्यमंत्री ने खुद उतारा ट्रांसफार्मर
हरगांव सीट से भाजपा विधायक व कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने बताया कि, ग्रामीण 15 दिनों से ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत कर रहे थे। लेकिन विभाग के अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की। जब उन्होंने मध्यांचल बिजली निगम की MD रिया केजरीवाल से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन तक नहीं उठाया। इस पर नाराज मंत्री पिकअप, रस्सी और ग्रामीणों की मदद से खुद ट्रांसफार्मर उतारने मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि, हरगांव पावर हाउस के जेई रमेश मिश्रा न सिर्फ काम में लापरवाह की है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और अभद्रता से बात करने के दोषी हैं। मंत्री ने पीआर (परचेज रिक्विजीशन) में आनाकानी पर वहीं धरने पर बैठने का ऐलान किया, जिसके बाद एक्सईएन संजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे।

फिर जेई सस्पेंड
इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब जेई रमेश मिश्रा ने राज्यमंत्री से फोन पर अभद्रता करते हुए कह दिया कि आप स्वयं आकर ट्रांसफार्मर बदल लीजिए। इसके बाद नाराज राज्यमंत्री ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं संग ट्रांसफार्मर उतारने पहुंच गए। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के संज्ञान लेने के बाद जेई रमेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।


 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft