लखनऊ। उत्तर प्रर्देश सरकार की शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में तीन और जिलों में कमिश्नरेट के गठन की मंजूरी मिल गई। गाजियाबाद, आगरा और इलाहाबाद को कमिश्नरेट बनाए जाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। इन तीनों कमिश्नरेट में आज ही कमिश्नर की तैनाती कर दी गई। आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज पूरे जिले में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी।
सरकारी बस अड्डें बनेगे पीपीपी मॉडल में
योगी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों की मंजूरी मिल गई है। परिवहन विभाग के तीन प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 23 बड़े शहरों के बस स्टैंड पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज के दो-दो बस स्टैंड शामिल है। उन्हें हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यात्रियों के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था होगी। रेस्तरां और बाजार भी होगा। भविष्य में प्रदेश के सभी 75 जिलो में इसे लागू किए जाने की तैयारी होगी।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft