लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। रविवार को दिल्ली में आयोजित बसपा की वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मायावती ने इस अहम घोषणा के साथ आकाश को पार्टी के भविष्य के अभियान और प्रचार-प्रसार की कमान सौंप दी है। आकाश आनंद के पार्टी में बड़े पद मिलने को लेकर उम्मीद पहले से जताई जा रही थी। लेकिन, बिहार चुनाव की सुगबुगाहट के बीच इस बड़ी जिम्मेदारी को अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

मायावती ने कहा कि, उम्मीद है कि इस बार यह पार्टी और मूवमेंट के हित में हर प्रकार की सावधानी बरतेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देंगे। बसपा ने दिल्ली में आयोजित हुई पार्टी की आल इंडिया बैठक में यह अहम फैसला लिया है। इस बैठक के दौरान मायावती ने पार्टी के पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने समेत कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।
फैसला है खास
मायावती का यह फैसला इसलिए भी खास है, क्योंकि मार्च 2025 में बसपा प्रमुख ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। सार्वजनिक रूप से उनके व्यवहार को अनुशासनहीन बताया था। उस समय मायावती ने स्पष्ट रूप से कहा था कि अब मेरे जीते-जी पार्टी का कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।
हालांकि, 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से एक दिन पहले आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माफी मांगते हुए सार्वजनिक बयान जारी किया था। आकाश आनंद ने लिखा था कि मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों, विशेषकर अपने ससुराल वालों को पार्टी में किसी भी प्रकार से हस्तक्षेप नहीं करने दूंगा। इस माफीनामे के महज सात घंटे बाद मायावती ने उनकी माफी स्वीकार कर ली थी और पार्टी में फिर शामिल कर लिया था।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft