डेस्क. राजस्थान के बीकानेर शहर और आसपास आसमान में सुबह करीब 11:20 बजे से सूरज के चारों ओर इंद्रधनुष जैसा गोला नजर आया, जिसे जलकुंभ कहा जाता है. यह शहरवासियों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा और इस नजारे को देखते रहे और अपने कैमरे में कैद भी करते रहे.
बता दें कि जलकुंभ में पानी से भरे बादल नजर आते हैं. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में बुजुर्गों से भी बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसा बरसों बाद दिखाई दिया है. वहीं इसे लेकर इस बात की भी चर्चा है कि या तो भारी बारिश होगी या फिर ये तेज आंधी चलने का संकेत है. इस दौरान तेज धूप थी और उसके पीछे का नजारा कौतुहल भरा था.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft