बाड़मेर। चोरी करने वाले आसानी से चोरी करने और पकड़ में आने से बचने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके अपनाते हैं। एक ऐसा ही अनूठा तरीका राजस्थान के बाड़मेर में सामने आया है, जिसे सुन पुलिस तक हैरान रह गई और आप सुनेंगे तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे। जी हां, ये चोरी डीजे के शोर के बीच चोरी करता था। वहीं इसके लिए बाकायदा रेकी करता था कि कहां ऐसा इवेंट होने जा रहा है जहां डीजे बजने वाला है।
आपको बता दें कि बाड़मेर का रहने वाला दमाराम जब बीते बुधवार को पुलिस की पकड़ में आया तो उसने कई राज उगले। साथ ही चोरी के तरीके के बारे में भी बताया। उसने पुलिस बताया कि दमाराम गांवों और दूर—दराज की बस्तियों (ढाणियों) मेंं रैकी करता था और ये पता करता था कि शादी का टेंट कहां लगा हुआ है। इसके बाद ये जानकारी लेता कि डीजे नाइट किस दिन है। जानकारी पुख्ता होते ही वह योजना बनाने लग जाता। फिर डीजे नाइट शुरू होने का इंतजार करता। जब ढाणियों के लोग अपने घरों का ताला लगाकर डीजे नाइट में पहुंचते तो वह जाकर उनके घरों में चोरी करने पहुंच जाता है। डीजे की तेज आवाज से किसी को पता ही नहीं चल पाता था और वह बड़े आराम से ताला तोड़ता था और मकान से कीमती सामानों से हाथ साफ करते हुए रफूचक्कर हो जाता था।
बाइक से की शुरुआत और बढ़ गया हौसला
पुलिस ने बताया कि दमाराम ऐसे घरों के आसपास सेंधमारी करता जहां कोई सामाजिक कार्यक्रम चल रहा हो। इन आसपास के घरों तक डीजे का तेज शोर आता था, जिससे उसका काम आसान हो जाता था। पूछताछ में बताया कि इसकी शुरुआत उसने पिछले साल जनवरी में की थी। तब उसने एक बाइक चुराया था। इससे उसे हौसला मिल गया साथ ही इस तरीके को भी अपना लिया कि डीजे बजने वाली जगह पर ही उसे चोरी करनी है। लेकिन, ये कहां पता था कि पुलिस उस तक भी पहुंच सकती है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft