नेशनल डेस्क. किसान आंदोलन के तहत दिल्ली के लिए कूच कर चुके किसानों ने अपा दिल्ली मार्च रोक दिया है. ये फैसला पुलिस की फायरिंग में युवा किसान की मौत के बाद लिया गया है. किसानों का कहना है कि अब 23 फरवरी तक का इंतजार करना है और फिर उसके बाद दिल्ली जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा.
बता दें बीते बुधवार को खनौरी बॉर्डर पर ये घटना हुई थी. रात के समय यहां किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था. इसी दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी. इसके बाद आज सुबह से ही किसानों ने यहां उसका फोटो लेकर नारेबाजी शुरू कर दी है.
इस बीच किसान नेता सरवण पंधेर ने एक तस्वीर जारी की, जिसमें पुलिस द्वारा की जा फायरिंग स्पष्ट तौर पर दिख रही है. उनका कहना है कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है. ऐसे में पंजाब सरकार को हमला करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना चाहिए.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft