डेस्क. राजस्थान के बीकानेर में मकान का छज्जा गिरने से नगर निगम के पार्षद विजय सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए पीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ट्रामा यूनिट में उनका उपचार किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, पार्षद विजय अपने वार्ड में एक गली का निरीक्षण कर रहे थे. साथ ही वे लाली माई पार्क के पास सफाई कार्य का भी मुआयना कर रहे थे. इसी दौरान एक मकान का छज्जा अचानक उनके ऊपर आकर गिर गया. हादसे में उनके पैर व शरीर पर चोटें आई हैं. उस समय पार्षद के पास दो सफाईकर्मी भी मौजूद थे. वे दोनों भी इस हादसे का शिकार हो गए. आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला. साथ ही तीनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया. अभी सभी का इलाज किया जा रहा है. वहीं उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft