पटना। बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 को लेकर भाजपा ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति का मुख्य कार्य प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना है। इसके अलावा सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है।
जानिए कौन-कौन है सूची में?
अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं। इसके अलावा पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह का नाम हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, राजीव प्रताप रूडी भी हैं। सांसद विवेक ठाकुर, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर, अशोक यादव, शंभू शरण पटेल एवं धर्मशीला गुप्ता का नाम सूची में है। राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के अलावा मंत्री प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, पूर्व सांसद रमा देवी को सामाजिक को भी जगह दी गई है।
चुनाव समिति में कृष्ण कुमार ऋषि, अनिल शर्मा (बख्तियारपुर), कृष्ण कुमार मंटू, राम नारायण मंडल, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, अशोक अग्रवाल, हरि मांझी, लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, राजेंद्र चौपाल, यूपी शर्मा, उपेंद्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार और तल्लु वासकी जैसे नए चेहरों को सम्मलित किया गया है।
दृष्टि पत्र समिति की घोषणा
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को पार्टी की दृष्टि पत्र (घोषणापत्र) बनाने के लिए 13 सदस्यीय समिति को भी गठित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समिति में पार्टी दो राज्यसभा सदस्य, दो विधान परिषद सदस्य के अतिरिक्त 09 अन्य वरिष्ठ अनुभवी नेताओं नेताओं को जगह दी है। समिति के संयोजक व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा बनाए गए हैं। समिति बिहार के विभिन्न वर्गों की आकांक्षाओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दृष्टि पत्र तैयार करेगी। पार्टी की ओर से सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, राज्यसभा सदस्य मनन मिश्र एवं डॉ. भीम सिंह के अतिरिक्त विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह एवं देवेश कुमार भी शामिल है।
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता भूषण राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक का भी शामिल किया गया है। साथ ही, अजीत चौधरी, सीता सिन्हा और सुनील राम को भी जगह मिली है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft