नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या कर दी गई है. शनिवार को प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय दोनों भाइयों को गोली मार दी गई. ये सब मीडिया कैमरे के सामने हुआ. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. पुलिस की मौजूदगी में मीडिया कैमरों के सामने इस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. इससे पुलिस की सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मामले में 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. घटना के बाद से प्रयागराज में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. बता दें कि बीते 13 अप्रैल को झांसी में अतीक के छोटे बेटे असद और उसके एक गुर्गे गुलाम को एक मुठभेड़ में एसटीएफ ने मार गिराया था.
दरअसल, माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का मेडिकल जांच के लिए लाया गया था और इसी दौरान वहां मौजूद मीडिया से वे बात कर रहे थे, तभी अचानक से कुछ लोग आए और पहले तो उनलोगों ने अतीक के सिर में गोली मारी और फिर अशरफ पर भी फायरिंग की. बताया जा रहा है कि कुल 10 राउंड फायरिंग हुई है. इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. हमला करने से पहले कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की थी.
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft