मुम्बंई। लव जिहाद पर बनी डायरेक्टर विनोद तिवारी व लेखक राकेश त्रिपाठी, वंदना तिवारी की फिल्म 'द कन्वर्जन' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म में लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे पर जोरदार प्रहार किया गया है। विनोद तिवारी निर्देशित 'द कन्वर्ज़न' (The Conversion) में विंध्या तिवारी और प्रतीक शुक्ला लीड रोल्स में नजर आए है। फिल्म रिलीज के पहले दिन अच्छा बिजनेश कर रही है।
फिल्म की संक्षिप्त स्टोरी
बता दे कि, फ़िल्म की शूटिंग बनारस में हुई है। एक मुस्लिम लड़का ख़ुद को हिन्दू नाम बबलू बताकर प्यार के जाल में फ़साता है। फिर उस पर शादी दवाब बनाता है, हालांकि लड़की जान जाती है शादी से पहले की वो मुस्लिम है। लड़का उसे अपने प्यार का वास्ता देकर शादी के लिए मना लेता है और कहता है कि मुस्लिम धर्म की वजह से उसे कोई परेशानी नहीं होगी। शादी हो जाने कुछ ही दिनों बाद लड़का ख़ुद और उसकी फैमिली वाले लड़की पर मुस्लिम धर्म अपनाने को कहते हैं और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर देते हैं। बाद में वो लड़की कैसे अपना बदला लेकर, फिर से हिन्दू बनती है और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेती है। इस फिल्म में बखूबी बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, ये फ़िल्म लव जिहाद और कंवर्जन जैसे विषय पर गंभीर सवाल उठाती है। पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से लव जिहाद का मुद्दा उठता रहा, राजनीति होती रही है। कैसे दोनों धर्म के लोग इसमें फंसते चले गए और शिकार होते गए। उसी को फिल्म में आधार बनाया गया है। फिल्म प्यार इश्क़ के ख़िलाफ़ नहीं है। लेकिन अपने धर्म को छुपाकर किसी को प्यार में फंसाना और फिर ज़बरदस्ती उसका धर्मांतरण कराना ये ग़लत है। इस फिल्म में लखनऊ वाले एक्टर संदीप यादव ने नेगटिव किरदार जावेद का रोल निभाया है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft