डेस्क। बालीवुड हो या साउथ, या फिर हो राजनीति या सोशल पर्सन। देर—सबेर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाते हैं। ताजा मामला साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन का है, जिसने इंटाग्राम पर एक फोटो साझा किया है, जिसमें वह अपने ब्वायफ्रेंड के साथ शॉपिंग करने पहुंची है। अब लोग श्रुति के बैग, ब्वायफ्रैंड की शक्ल और श्रुति के अक्ल को लेकर पीछे पड़ गए हैं। वे तरह—तरह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें श्रुति हासन और उनके ब्वायफ्रेंड शांतनु हजारिका दोनों ही कैजुअल लुक में हैं। श्रुति के हाथ में रखा बैग भी काफी बड़ा है। लोगों का मानना है कि श्रुति कहीं अधिक खूबसूरत है और उस हिसाब से उनका ब्वायफ्रेंड शांतनु का लुक बेहद साधारण है। लोग इस पर भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने पैसे को लेकर भी सवाल उठाया है।
मजे लेने वालों के कमेंट्स की बात करें तो एक यूजर ने श्रुति हासन के बैग को लेकर लिखा है कि इस बैग में एक इंसान आ सकता है। एक अन्य ने लिखा है— चर्सी लग रहा है। इसी कड़ी में एक यूजर ने तो श्रुति पर ही बड़ा सवाल उठाते हुए लिखा है कि पैसा वाला मुर्गा फंसा होगा। एक ने तो ब्लंडर ही कर दिया है। उसने लिखा है— लंगूर के हाथ में अंगूर आता है बार-बार। जबकि एक ट्रोलर ने दोनों की जोड़ी को बेमेल बताने के लिए कमेंट किया है— कैसे-कैसे लोग हैं यार। अच्छी खासी होकर ऐसे चौमू के साथ हैं।
आपको बता दें कि फोटो के साथ श्रुति ने एक वीडियो भी उसी पोस्ट के साथ शेयर किया है। वहीं अब तक इसे कुल 41 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जैसे लाइक्स आ रहे हैं वैसे ही लोगों का कमेंट आ रहा है। कुल मिलाकर लोग इनके मजे लेते नजर आ रहे हैं।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft