Saturday ,March 07, 2026
होममनोरंजनहसदेव छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित...

हसदेव छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित

 Newsbaji  |  Jun 28, 2025 11:45 AM  | 
Last Updated : Jun 28, 2025 11:45 AM
कोरबा में छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन
कोरबा में छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में पहली बार हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह रंगारंग कार्यक्रम 28 जून 2025 को कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा। जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकार एक मंच पर मौजूद रहेंगे। 

लोक कलाकारों का होगा सम्मान 
समारोह के आयोजक ऐक्टर, डायरेक्टर दीपक आदित्य ने जानकारी दी कि, इस समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय लोक कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रसिद्ध अभिनेता और गायक योगेश अग्रवाल, नीरा वर्मा और गजेंद्र श्रीवास्तव के संरक्षण में होगा। 

योगेश अग्रवाल ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के 2024 में हुई रिलीज फिल्मों के 20 कैटेगरी में और एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, एक छालीवुड रन अवार्ड और एक छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान दिया जाएगा। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी संस्कृति और सिनेमा का उत्सव होगा। बड़ी संख्या में दर्शकों और गणमान्य व्यक्तियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। जहां एंट्री पूरी तरह से फ्री है।


 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft