मुंबई। अभिनेता अजय देवगन, अक्षय खन्ना, एक्ट्रेस तब्बू, श्रिया सरन स्टारर मर्डर मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ लगातार ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’(Bhediya) के वीकेंड कलेक्शन की रिपोर्ट ने सभी को मायूस कर दिया है। चलिए, इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को बताते है।
बता दे कि, 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन पहली बार वेयरवोल्फ की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म को ‘दृश्यम 2’ के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा था, जो सही साबित होता फिलहाल दिख नहीं रहा है। वहीं, ‘दृश्यम 2’ ने 15.38 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ शानदार कमाई की थी जो लगभग हर दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को वीक डेज होने के बावजूद फिल्म बढ़िया कमाई करने में सफल रही। मंडे को फिल्म ने करीब छह करोड़ की कमाई की है। इस तरह 11 दिन में ‘दृश्यम 2’ ने कुल 149.90 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
दर्शकों पर नहीं चला ‘भेड़िया’ का जादू
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ धीमी शुरुआत की। जबकि मंडे को भी इस फिल्म ने निराश किया। माना तो ऐसा जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर ‘भेड़िया’‘दृश्यम 2’ को टक्कर देने वाली फिल्म होगी, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। चौथे दिन ‘भेड़िया’ ने 3.85 करोड़ रुपए की कमाई की, तो इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन मंडे तक 32.40 करोड़ रुपए ही हुआ है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft