नई दिल्ली. कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट के माध्यम से गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। भारती और हर्ष ने एक ही पोस्ट शेयर किया है और लिखा, 'It’s a BOY'. स्टार कपल ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
ख्वाहिश रह गई अधूरी
भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वो एक प्यारी सी बेटी को जन्म देना चाहती हैं। ऐसे में भारती की ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई है। उनसे पूछा गया था कि आपको बेटा चाहिए या फिर बेटी। इस सवाल के जवाब में भारती ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा था कि लड़की, लड़की चाहिए मुझे, मेरी जैसी मेहनती।
खूब मिल रही बधाइयां
भारती और हर्ष के साथ-साथ उनके फैंस को भी उनके पहले बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में जैसे ही भारती ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की तो उनका पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया है और तमाम सेलेब्स के साथ-साथ नेटिजंस उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft