रायपुर/भिलाई। नया छत्तीसगढ़ी गाना ‘गुलाबी गाल तोर’ (Gulabi Gaal Tor) ओजस्व म्यूज़िक (OJASWA MUSIC) यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रितविका और दिव्यांस की केमेस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं अविनाश और श्वाती की आवाज ने समां बांध दिया है।
https://youtu.be/Tvjis6Efbzs?si=Yts4JvhwoXn85aSj
झूमने पर हो जाएगें मजबूर
गाने को ओजस्व प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूज किया गया है। ओजस्व प्रोडक्शन का यह दूसरा छत्तीसगढ़ी हिट गाना है, जो लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इससे पहले "चलगे गोली धाएं-धाएं" ने खूब धमाल मचाया था। 'गुलाबी गाल तोर’ गाने के बोल समीर ने लिखे हैं। गाने को छत्तीसगढ़ की जानी मानी गायिका श्वाती सोनी और अविनाश ने अपनी आवाज दी है। बाबू-समीर गाने के कंपोजर हैं।
बता दे कि, गाने के टीज़र ने ही लोगों के बीच धमाल मचा दिया था कि गाने का उन्हें बेसब्री से इंतजार था और अब गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने के टीजर को OJASWA MUSIC के इंस्टाग्राम, फेसबुक व अन्य सोशल प्लेटफार्म पर हजारों लोगों ने देखा व सुना।
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता दिव्यांस सर्राफ और रितविका भट्टाचार्य ने मुख्य किरदार निभाया है। वहीं गाने का निर्देशन वरिष्ठ पत्रकार मनीष सोनी ने किया है। गाने की कोरियोग्राफी स्नेहा सोनी और दिव्यांस सर्राफ ने की है। गाने के डीओपी अंकित टेलर और एडिटर सतीश देवांगन हैं। वहीं प्रोडक्शन मैनेजर रुनझुन और सहायक निदेशक मौलिक सर्राफ है। गाने की रिकार्डिंग इम्पा डिजिटल स्टूडियो भिलाई में हुई है। संगीत बाबू-समीर की जोड़ी ने दिया है।
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft