पटना। बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है, आए दिन अपराध की घटनाएं कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। अब पटना शहर के दवा कारोबारी 40 घंटे से गुम हैं। गुमशुदा व्यापारी की पहचान दवा कारोबारी कृष्णा प्रसाद के रूप में हुई है। व्यापारी के बेटे ने कदमकुआं थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस से कहा कि दवा कारोबारी शनिवार की सुबह 10 बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे, लेकिन वह लौटकर नहीं पहुंचे है।
कारोबारी के रिश्तेदार ने बताया कि, घर पर काम चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर उनकी घर में कहासुनी हो गई। वह अपना मोबाइल छोड़कर कहीं चले गए है। 40 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद वह घर नहीं लौटे है। उन्होंने कहा कि, हमने कदमकुंआ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लेकिन अभी तक पुलिस किसी तरह का सुराग खोज नहीं पाई है।
परिजनों का कहना है कि, आवेदन की थाने से रिसीविंग भी नहीं मिली है। हम लोग पटना SSP और IG से मिलकर मदद की गुहार लगाने वाले हैं। कदमकुंआ थानेदार अजय कुमार ने बताया कि, घर से गुस्सा होकर कृष्णा प्रसाद निकल गए हैं। बेटे ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है, जिसमें वो कई जगहों पर दिखे हैं।
वहीं, कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या की गुत्थी पटना पुलिस सुलझाने में जुटी है। खेमका की हत्या से पहले शूटर, लाइनर समेत तीन लोग दलदली रोड में जुटे थे। तीनों ने एक साथ चाय पी थी। फिर शूटर गोपाल खेमका की हत्या करने उनके आवास के गेट पर पहुंचा था। उसने करीब एक घंटे इंतजार किया। जब गोपाल कार से पहुंचे तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी, उसके बाद मौके से फरार हो गए थे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft