रायपुर। राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में कार चलाना सीख रही युवती की लापरवाही से एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया गया कि युवती कार सीख ने आज पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान आई थी। इस दौरान युवती कार से अपना नियंत्रण खो बैठी और तेज रफ्तार कार सीधे पेड़ से जा टकराया। हादसे में कार में सवार एक की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है। मामले की सूचना पर सरस्वती नगर थाना क्षेत्र पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बता दें कि रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में अक्सर लोग कार बाइक सीखने के लिए आते हैं, इसके अलावा मैदान पर रोजाना क्रिकेट, बॉलीवॉल समेत अन्य खेल मैदान में खेले जाते हैं। इस बीच मैदान में कार के अनियंत्रि होने बड़ा हादसा हो गया है। अभी तक मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है।
(TNS)
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft