जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा गांव के मनका दाई मंदिर में चोरों के नापाक कदम पड़े हैं. उन्होंने न सिर्फ दान पेटी के पैसे पार किए हैं, बल्कि मां के सोने-चांदी के गहने भी चोरी कर ले गए हैं. अब गांव के लोग आक्रोशित हो गए हैं.
बता दें कि ग्राम खोखरा में मां मनकादाई का मंदिर है. शुक्रवार की रात मंदिर में कुछ चोर घुसे और गर्भगृह से दान-पेटी, पूजा के लिए रखे चांदी का लोटा, देवी की चांदी की करधनी, सोने की नथनी और पूजा का बर्तन पार कर दिया. शनिवार की सुबह जब चौकीदार उठा तो मंदिर का गर्भगृह खुला दिखा. उसने तत्काल इसकी जानकारी मंदिर समिति को दी. फिर पुलिस को भी सूचना दी गई.
मौके पर पुलिस की टीम के साथ ही एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी भी पहुंचे. उन्होंने मंदिर समेत आसपास का मुआयना किया. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट समेत डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है. वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है.
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft