अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर से लगे सांड़बार के गोठान स्थित शेड में एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है. उसकी पहचान बिलासपुर चौक निवासी सूरज गुप्ता के रूप में हुई है. शव की परिस्थितियों और शरीर में चोट के निशान से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.
मोहल्लेवासियों ने मणिपुर थाने पहुंचकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है. बता दें कि मणिपुर थाना क्षेत्र बिलासपुर मार्ग निवासी सूरज गुप्ता का शव सांडबार स्थित गोठान में फांसी पर लटका मिला. शर्ट को फाड़कर फांसी लगाया गया था. उसके दोनों पैर जमीन पर थे. मवेशियों को चारा देने गोठान में तैयार नांद की दीवार से शव टिका हुआ था. नजदीक में ही उसके दोनों जूते थे.
बैंक में चालक था मृतक
मृतक एक बैंक में वाहन चालक था. मृतक के बड़े भाई श्याम गुप्ता ने बताया कि रात को सूरज का फोन आया था कि सांडबार के पास उसका कहीं झगड़ा हो गया है. सूरज के दूसरे भाई ने कहा कि तुम अभी घर आ जाओ दूसरे दिन देखेंगे. इसके बाद सूरज का मोबाइल स्विच आफ हो गया. सोमवार की सुबह पता चला कि उसका शव फांसी पर लटक रहा है.
आत्महत्या का दिया है स्वरूप
परिजनों ने कहा कि घटनास्थल को देखकर ही कोई भी बोल सकता है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है और उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है. यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है. बहरहाल परिजनों के आरोपों को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है और मामले की जांच कर रही है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft