रायगढ़. Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने मामूली विवाद के बाद खाना बनाने से मना कर दिया था. वारदात के बाद पुलिस ने उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया. उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
बता दें कि मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कया गांव का है. घटना 13 मार्च की रात हुई थी. यहां रहने वाले कमल साय नाम के अधेड़ और उसकी पत्नी 50 वर्षीय तीजो बाई की पत्नी घर पर थे, जबकि उनका बेटा काम पर गया हुआ था. इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. फिर पत्नी ने रात में खाना नहीं बनाया.
तब कमल साय ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी तीजो बाई की हत्या कर दी. इसके बाद जाकर जंगल में छिप गया. जब उसका बेटा घर पहुंचा तो उसकी मां की लाश कमरे में रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला. उसने घरघोड़ा थाना पहुंचकर सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन, पूछताछ में महिला का पति गायब था तो पुलिस को शक हो गया कि वारदात उसी ने की होगी.
पतासाजी करते हुए उसे जंगल के अंदर से पकड़कर हिरासत में लिया गया. वहीं पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft