दुर्ग/ भिलाई। छत्तीसगढ़ में भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के रोमांच के बीच दुर्ग में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। सिटी कोतवाली और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग स्थित एक मकान से संगठित तरीके से संचालित हो रहे सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। मौके से करीब 2.70 लाख रुपए की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और नगदी जब्त की गई है।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेर लिया, ताकि किसी भी आरोपी को भागने का मौका न मिल सकें। जैसे ही टीम अंदर दाखिल हुई, वहां LED TV पर लाइव मैच चल रहा था और मोबाइल फोन के जरिए अलग-अलग ग्राहकों से संपर्क कर दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस को देखते ही एक युवक मौके से भाग निकला, लेकिन सोहेल अहमद खान उर्फ मामू, निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग और संतोष कुमार गोंड़, निवासी रूआबांधा कुदरापारा वार्ड नं. 04 भिलाई नगर को दर दबोचा गया।
सामाग्री बरामद
वहां तलाशी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, डीवीआर, वाई-फाई राउटर, जियो सेटअप बॉक्स सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। साथ ही एक रजिस्टर भी बरामद हुआ, जिसमें अंकों में रुपए का हिसाब-किताब दर्ज था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मैच के हर ओवर और विकेट पर हार-जीत का रेट तय कर ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस तरह क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और लैपटॉप का तकनीकी विश्लेषण कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। फरार आरोपी शाहिल उर्फ सोनू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, क्रिकेट मैचों के दौरान सक्रिय होने वाले सट्टा रैकेट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft