बीजापुर. नक्सलियों ने रविवार को बीजापुर जिले के ग्राम पेंकरम के पास भाजपा उसूर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। नीलकंठ अपनी साली के शादी समारोह में शामिल होने यहां पेंकरम स्थित अपने ससुराल गए थे। परिजनों ने आवापल्ली थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है।
आपको बता दें कि जिस इलाके में वारदात हुई है उस पूरा क्षेत्र को अति नक्सल प्रभावित माना जाता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम की साली की शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी, जिसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही थीं। इन्हीं तैयारियों के सिलसिले में वे यहां अपने ससुराल आए हुए थे। लेकिन, जिस घर में धूमधाम से शादी होने वाली थी वहां मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि गांव में सादे वेशभूषा में पहले से नक्सली मौजूद थे और पूर्व सूचना के अनुरूप तैयार बैठे थे।
फिर जैसे ही मौका मिला, अचानक उन्होंने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया। इधर, जब नीलकंठ की पत्नी ललिता ने जब देखा कि नक्सली उनके पति पर जानलेवा हमला कर रहे हैं तो वे निहत्था ही तीन नक्सलियों से भिड़ गईं, लेकिन नक्सलियों ने चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft