रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस कॉलोनी में मर्डर की सूचना से हड़कंप मच गया है. यहां सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर की पत्नी का गला काटकर आरोपी फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के आमासिवनी स्थित पुलिस कॉलोनी का है. यहां पुलिस विभाग में पदस्थ व वर्तमान में सुकमा में डॉग हैंडलर के रूप में काम कर रहे शिशुपाल सिंह की पत्नी की हत्या हुई है. मृतका जॉली सिंह के गले पर कैंचीनुमा धारदार हथियार से वार किया गया है. जैसे ही हत्या की सूचना मिली, विधानसभा थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर जुटे हुए हैं.
बताया गया है कि शिशुपाल व जॉली सिंह की शादी 12 साल पहले हुई थी. इस बीच उनकी कोई संतान नहीं है. शिशुपाल की सुकमा में पोस्टिंग के बाद से जॉली सिंह यहां अकेले पुलिस कॉलोनी में रह रही थीं. जॉली का फोन देर रात नहीं लगने पर आशंका हुई, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तब उसकी लाश मिली थी. अब पूरे मामले की जांच की जा रही है.
रेलवे की ताकत बनीं महिलाएं: संचालन, सुरक्षा और सेवा में निभा रहीं बड़ी भूमिका
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft