जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मां-बेटी की लाश कुएं में तैरती मिली है. माना जा रहा है कि मां ने ही बेटी की हत्या कर खुद आत्महत्या के इरादे से उसे लेकर छलांग लगाई होगी. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और रांची में उसका इलाज चल रहा था.
बता दें कि मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है. यहां के बलादरपाठ के सरईटोला गांव में रहने वाले पंचम यादव ने सन्ना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. उसने बताया कि उसके छोटे भाई सदानंद की शादी सरगुजा के सामरी निवासी सोनिया यादव से 4 साल पहले हुई थी. वहीं सोनिया की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी. ऐसे में वह परिजनों को बिना बताए घर से कभी भी चली जाती थी. लिहाजा उसका इलाज झारखंड की राजधानी रांची में कराया जा रहा था.
मां की लाश के नीचे मिला बेटी का शव
पंचम ने बताया कि मंगलवार की शाम उनके मिर्च बाड़ी के कुएं में परिजनों ने सोनिया की लाश को देखा. तब हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया. जैसे ही लाश को निकालने के लिए हटाया तो नीचे उसकी डेढ़ साल की बच्ची खुशबू की भी लाश तैर रही थी.
पुलिस कर रही जांच
सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची. दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया है. इसके साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है. वहीं मृतका सोनिया के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है. जबकि पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की बात कही गई है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft