दुर्ग. CG Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने पांच लड़कों को गिरफ्तार किया है. इन पर महिलाओं को निशाना बनाकर उनसे खौफनाक वारदात करने का आरोप है. आरोपी राह चलती लड़कियों और महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में पैसे गंवाने के बाद आरोपियों ने महिलाओं के साथ वारदात को अंजाम देना शुरू किया. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है.
दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई में घूम घूम कर चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दुर्ग पुलिस ने रविवार को मामले में खुलासा किया. मामले का एक आरोपी अब भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 सोने की चैन बरामद की है, जिसे आरोपी शहर के अलग अलग स्थानों से स्नेच किए थे. जप्त सोने की चैन की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 बाइक भी जप्त की है्र जिसका उपयोग आरोपी चोरी और चैन स्नेचिंग की वारदात में किया करते थे.
दुर्ग एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने मामले का खुलासा किया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने का कारण महादेव ऑनलाइन एप में हार जाना बताए. मुख्य आरोपी हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वो महादेव ऑनलाइन एप में साढ़े 4 लाख हार चुका था. कर्ज उतारने के लिए उसने यूट्यूब के माध्यम से चेन स्नेचिंग सीखी और अपने साथियों के साथ घटनाओं को अंजाम देने लगा. चेन स्नेचिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft