भिलाई. कमर्शियल कंपनी या इंस्टीट्यूट वाले अपनी शाखा का विस्तार नई-नई जगहों पर इसलिए करते हैं ताकि वहां उनका कस्टमर बेस बने. अब भिलाई के आपराधिक प्रवृत्ति के युवक महादेव एप में नए कस्टमर जोड़ने के लिए उन्हीं की तर्ज पर शाखा विस्तार कर रहे हैं. ताजा मामला झारखंड के हजारी बाग का है. वहां भिलाई के 3 सगे भाई समेत 6 लोग जाकर ऑनलाइन सट्टे के लिए ब्रांच खोल चुके थे. हालांकि भिलाई पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि दुर्ग जिले के जामुल क्षेत्र की पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी. तब उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी. फिर टीम बनाकर छापेमारी की गई. इस दौरान सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 3 लैपटाप, 17 मोबाइल, दो पोर्टेबल वाई फाई राउटर और विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक जब्त किए गए हैं.
बिहार के औरंगाबाद से शिफ्ट किया था ब्रांच
खास ये कि पुलिस को प्रारंभिक तौर पर सूचना ये मिली थी कि स्थानीय युवक ऑनलाइन सट्टे का अपना ब्रांच बिहार के औरंगाबाद में खोला है. तब पतासाजी करती हुई पुलिस की टीम वहां पहुंची. इस बीच युवकों को इसकी जानकारी पहले से मिल गई थी. तब आनन-फानन में उन्होंने अपना ठिकाना बदल लिया और वे हजारीबाग शिफ्ट हो गए. यहां के चौपारण में किराए के मकान में वे पैनल संचालित करने लगे.
एसपी ने की पुष्टि
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि युवक चौपारण में एक किराए के मकान में रेड्डी अन्ना एप के बुक नंबर 244 का संचालन कर रहे थे. उनके पास से लाखों रुपये के सट्टा का हिसाब-किताब भी मिला है. इसके अलावा दूसरे आरोपियों के बारे में भी पता चला है, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है.
इनकी हुई गिरफ्तारी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft