रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। यह पूरी वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम रेखा गुप्ता है। उसके पति का नाम राजेन्द्र गुप्ता है। दोनों मूल रुप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। दोनों ने 5 वर्ष पहले लव मैरिज की थी और 4 वर्ष का उनका बच्चा भी है। चंडी नगर रायपुर में किराए के मकान में रहते थे। राजेन्द्र वेल्डिंग का काम करता था।
यह है पूरी कहानी
बताया जा रहा कि, मंगलवार सुबह पति-पत्नी घर पर थे। पत्नी रेखा गुप्ता सोफे पर बैठी थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर झगड़ा शुरु हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजेन्द्र ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह खुद सुसाइट करने चला गया। पुलिस को राजेन्द्र की जेब से आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला है। राजेन्द्र ने मरने से पहले लिखा था कि, मैं अपनी पत्नी और बच्चे से बेहद प्यार करता हूं। उनके बिना जीवन संभव नहीं है। मैं अपनी बीबी-बच्चे के बिना नहीं रह सकता, इस लिए खुदकुशी कर रहा हूं।
सुसाइड नोट के अनुसार, दोनों के बीच 2 वर्ष से विवाद चल रहा था। तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिए थे, लेकिन अभी तक तलाक पर कोई फैसला नहीं आया। 4 वर्ष का बेटा बिहार में अपनी नानी के घर रह रहा है। रायपुर सिर्फ पति-पत्नी ही रह रहे थे।
वहीं, पुलिस का कहना है कि, सुसाइड और हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है। क्या पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, क्या खुदकुशी और हत्या के पीछे किसी और की भूमिका है। सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft