बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 2 दिन के भीतर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी-द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या करने के 2 मामले सामने आए हैं. दो दिन पहले कोटा में ये घटना हुई है और इस बार शहर के मंगला में वारदात हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि शहर के जूना बिलासपुर स्थित पचरीघाट के पास रहने वाली 23 वर्षीय निधि केंवट का 26 वर्षीय शत्रुघ्न के साथ प्रेम संबंध था. करीब 5 साल पहले दोनों घर से भाग गए. इसके बाद मंगला में दोनों साथ रहने लगे. उन्होंने शादी नहीं की थी, मसलन लिव इन में रह रहे थे.
सुबह आसपास के लोगों को पता चला कि शत्रुघ्न ने निधि की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी है. इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. उन्होंने जाकर देखा और फिर पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.
शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजा गया है. वहीं आरोपी की पतासाजी कर उसे अरेस्ट कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. बहरहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft