जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां गांव के ही युवकों ने 2 सगी बहनों को जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया. दोनों बहनें गांव के बाहर बेहोश हालत में मिली हैं.
दरअसल, पूरा मामला जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र का है. यहां के गांव में रहने वाली 2 बहनें शनिवार की रात में घर से गायब हो गईं. परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चल रहा था.
सुबह भी दोनों की तलाश की गई. इस बीच पता चला वे दोनों ही गांव के बाहर एक तालाब के पास बेहोश हालत में हैं. उन्हें घर लाया गया. इसके बाद पूछताछ करने पर पता चला कि उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है.
गांव के युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
परिजनों ने बच्चियों के साथ कांसाबेल थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया. बच्चियों ने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म करने वाले गांव के ही युवक हैं, जो उन्हें जंगल में ले गए थे. पुलिस अब आरोपियों की पतासाजी में जुटी है.
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft