भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में युवक ने कांसे के लोटे से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इतना ही नहीं, वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंच गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
घटना जामुल थाना क्षेत्र के लेबर कैंप भागवत नगर का है. यहां रहने वाला देव साहू का विवाद अपनी पत्नी चमेली साहू के साथ आए दिन होता था. दरअसल, देव को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है. इसी बात को लेकर विवाद से लेकर मारपीट तक वह कर चुका था.
इस बार इसी बात को लेकर बुधवार की रात फिर से झगड़ा हुआ. वहीं गुस्से में आकर देव साहू ने घर में रखे कांसे के लोटे को उठाकर अपनी पत्नी चमेली के सिर पर कई वार किए. इससे चमेली लहूलुहान होकर गिर गई. इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
वारदात के बाद देव खुद जामुल थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया. इसके साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं आरोपी से भी लगातार पूछताछ की जा रही है.
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft