अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में पेट्रोल में 2 गुट के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई और गैंगवार के हालात बन गए. वहीं एक युवक बचने के लिए पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसा तो हमलावर युवक भी दाखिल हो गए और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वहीं पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.
बता दें कि रामानुजंगज रोड पर इनके बीच झगड़ा चल रहा था. तभी एक युवक अपनी जान बचाकर भागते हुए यहां आया और पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुस गया. उसके पीछे-पीछे बाइक पर और दौड़ कर आए युवक भी अंदर घुस गए. फिर युवक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया. चाकू और दूसरे धारदार हथियार से प्रहार करने के बाद सभी भाग गए. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.
कुछ ही देर में टीम पहुंच गई. मौके पर जगह-जगह खून के दाग और छींटे लगे हुए थे. बताया जा रहा है कि घटना में शहर के रामानुजंगज रोड ,सत्तीपारा, तकिया रोड इलाके के युवक शामिल थे. उनमें से अधिकांश को नशे में धुत बताया जा रहा है. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. फिर उसकी हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां उसका इलाज किया जा रहा है. साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft