रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विनोद महेश्वरी (30 वर्ष) अपने 2 बेटों (8-6 वर्ष) के साथ अलग रह रहा था। उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी, जिससे वह घरेलू विवाद के कारण तनाव में बताया जा रहा है। रविवार 8 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:00 बजे वह अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने देखा गया था। अगले दिन सुबह उसके भाई मनोज महेश्वरी जब घर के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने पहुंचे, तो कुएं के अंदर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो, वह भीतर है।
स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूछताछ करने पर विनोद ने स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे बेटे को कुएं में फेंक दिया और खुद उतरकर उसे पानी में डुबो दिया। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व बालक को कुएं से बाहर निकाला। मामले में थाना लैलूंगा में अपराध दर्ज किया गया।
SSP शशि मोहन सिंह ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि, यह बेहद पीड़ादायक और अस्वीकार्य घटना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, घरेलू विवाद या मानसिक तनाव का समाधान हिंसा नहीं हो सकता और ऐसे जघन्य अपराधों पर पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करती रहेगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft