बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लगे जंगल में बोरे में भरी अधजली लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. मृतक जांजगीर-चांपा जिले के चांपा निवासी सब्जी व्यवसायी था, जिसकी हत्या उसके सौतेले भाइयों ने कर दी थी. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है.
बता दें कि बीते रविवार की शाम करीब 4 बजे शहर से लगे फदहाखार के जंगल के पास बोरे में भरी एक लाश को सिरगिट्टी पुलिस ने बरामद किया था. मुआयना करने पर पता चला कि बोरे के अंदर किसी युवक की अधजली लाश है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और चेहरे, कपड़े आदि के आधार पर आसपास के जिलों के थानों तक में सूचना भेजी. इसी पड़ताल के बीच चांपा पुलिस को पता चला कि चांपा निवासी एक सब्जी व्यवसायी मिसिंग है.
इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने पतासाजी की तो मृतक के दोनों सौतेले भाइयों की भूमिका संदिग्ध नजर आई. दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई है. माना जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है. बहरहाल आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई होगी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए फदहाखार के जंगल में फेंका गया होगा.
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft