बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा द्वारा फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. बीकानेर के एक बड़े ज्वेलर से गैंगस्टर रोहित गोदारा ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है साथ ही फिरौती ना देने पर गोली से उड़ा देने की धमकी भी दी है. धमकी के बाद ज्वेलर ने नयाशहर थाने में परिवाद देकर एफआईआर दर्ज करवाई है.
मिली जानकारी के अनुसार, बीकानेर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शो रूम पर कल फोन आया फोन करने वाले शख्स ने अपने आप को शोरूम मालिक के पहचान वाला बताया और शोरूम मालिक के व्हाट्सएप नंबर लिए और कल दोपहर ज्लेवर के पास फोन आया कॉल करने वाले ने ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए शोरूम मालिक से पांच करोड़ रुपए की डिमांड रखी. इस बातचीत के दौरान शोरूम मालिक ने कथित रोहित गोदारा को बताया कि उसके पास पैसे नहीं है इस पर शोरूम मालिक को गोली से मार देने की धमकी मिली.
बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद से ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. फोनकॉल के लिए आए नंबर की जांच की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.
(बीकानेर से अनंत श्रीमाली का इनपुट)
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft