राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जुआरियों ने जुआ खेलने और पुलिस से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. उस इलाके को चुना जिसके सामने से पूरी ट्रैफिक गुजरती है. लेकिन, आखिरकार पुलिस को इसकी भनक लग गई. छापेमारी हुई और 4 जुआरी पकड़ लिए गए.
पूरा मामला राजनांदगांव के बसंतपुर क्षेत्र का है. यहां के सिंगदई वार्ड में सड़क किनारे स्थित खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पीछे जुआरियों ने फड़ सजाया था. काफी दिनों तक पूरे इलाके के जुआरी यहां पहुंचकर जुआ खेलते थे. वहीं पुलिस को इसे लेकर शक ही नहीं हुआ.
हालांकि पिछले दिनों मुखबिर के जरिए उन्हें पता चल गया. तब फिर छापेमार कार्रवाई की योजना बनाई गई. इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर यहां पहुंची और फिर 4 जुआरियों को पकड़ लिया. हालांकि बाकी जुआरी भागने में कामयाब रहे.
मौके से 18 हजार 240 रुपये बरामद किए गए हैं. जिस अंदाज में सिर्फ 4 जुआरियों से ये राशि मिली है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर यहां दांव लग रहा था. पिछले समय में यह राशि और ज्यादा रही होगी.
इनकी हुई गिरफ्तारी
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft