बिलासपुर। कोरिया जिले की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की तोरवा थाना क्षेत्र में स्थित अपनी बुआ के घर पर मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, किशोरी कुछ दिन पहले दिल्ली गई थी, जहां वह एक युवक के संपर्क में थी। परिजन उसे तलाश कर समझाइश के बाद वापस लाए थे। इसके बाद किशोरी को बैकुंठपुर ले जाने के बजाय तोरवा में रिश्तेदार के घर पर रखा गया था।
इसी दौरान दिल्ली में उक्त युवक की मृत्यु की सूचना सामने आई, जिसकी जानकारी किशोरी को भी मिली। परिजनों के अनुसार, इस खबर के बाद से किशोरी मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही थी और सामान्य बातचीत से दूरी बना रही थी।
परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया और उस पर नजर भी रखी जा रही थी। सोमवार सुबह वह परिजनों के साथ थी, लेकिन करीब 11:00 बजे कुछ समय के लिए कमरे में अकेले होने के दौरान यह घटना हो गई। बाद में परिजन जब कमरे की ओर गए, तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। CSP गगन कुमार ने बताया कि, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft