बस्तर। NIA ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से महिला नक्सली मड़काम उनगी उर्फ कमला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि यह महिला तर्रेम मुठभेड़ में शामिल थी। साल 2021 में हुई, इस मुठभेड़ में 22 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी और 30 से अधिक जवान घायल हुए थे।
केन्द्रीय जांच एजेंसी ने अपने प्रेस नोट के जरिए बताया कि इनामी महिला नक्सली बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में छिपी हुई थी। इसे पकड़ने के लिए तत्काल रायपुर में एक टीम का गठन किया गया और आपरेशन पर तैनात किया गया, जिसमें महिला नक्सली को सफलतापूर्वक पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला नक्सली को रविवार को जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत में पेश किया गया।
बता दे कि, तर्रेम थाना क्षेत्र में 05 जून 2021 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए, इस केस को NIA को सौप दिया गया था। जिसके बाद NIA ने 5 जून को दोबारा मामला दर्ज किया था। अभी तक इस मामले में NIA ने 23 लोगों के खिलाफ जगदलपुर की विशेष अदालत में चार्जसीट दाखिल की है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft