Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मभिलाई में हत्याकांड, जामुल में शराब विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई में हत्याकांड, जामुल में शराब विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Mar 03, 2026 12:17 PM  | 
Last Updated : Mar 03, 2026 12:17 PM
जामुल हत्याकांड: शराब विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जामुल हत्याकांड: शराब विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई (जामुल)। रावणभाठा क्षेत्र में शराब सेवन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाचा ने अपने ही भतीजे की लोहे के पाइप से सिर पर वार कर हत्या कर दी। जामुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात की पूरी कहानी  
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे सूचना मिली कि, रावणभाठा जामुल निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। जांच में सामने आया कि, मृतक हेमंत साहू और उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने लोहे के पाइप से हेमंत के सिर के पीछे बार-बार प्रहार किया। गंभीर चोट लगने से हेमंत अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

लोहे का पाइप बरामद
मृतक की मां ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पतासाजी और घेराबंदी की कार्रवाई की। 03 मार्च 2026 को आरोपी को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft