बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह पुजारी की लाश मंदिर परिसर में खून से सनी हुई मिली है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए है और घटनास्थल की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात सूरीघाट के पाठ बाबा मंदिर की है। जहां रविवार की सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक की खून से लथपथ शव मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह व अन्य पुलिस के अधिकारी तखतपुर पहुंचे। पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान पाए गए हैं। अज्ञात आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ कर, सुराग तलाश रही है।
बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने बताया कि, यह बहुत ही जघन्य हत्या है। कोई बड़ी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। हमारी जांच टीम मौके से साक्ष्य इक्कठा करने की कोशिश कर रही है और सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft