बालोद। जिले में आज ट्रेन की पटरी पर महिला का शव मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महिला के बेटे का निधन हो गया था, जिसके बाद से वो काफी बीमार व परेशान चल रही थी, इसी कारण महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया होगा। इस हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मरकटोला निवासी साम बाई निषाद का शव बुधवार सुबह गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर लोगों ने पड़ा देखा। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। इस हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महिला के बेटे का निधन हो गया था। जिसके बाद से वो काफी बीमार व परेशान चल रही थी। इसी कारण महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft