बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति द्वारा पत्नी का गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. खास ये कि अभी उनकी शादी को 6 माह ही हुए हैं, लेकिन उनके बीच ऐसा कुछ हुआ कि आरोपी ने अपनी पत्नी की ही जान ले ली. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि ये मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है. यहां के सेलर गांव में रहने वाले युवक करण सूर्यवंशी की शादी रितिका के साथ हुई थी. मंगलवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे युवक उठा और फिर अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
खुद पहुंचा थाने
पुलिस के अनुसार, आरोपी करण ने रात में वारदात को अंजाम दिया और फिर खुद ही सीधे सीपत थाने पहुंच गया. वहां पुलिस को जानकारी दी तो वे भी हैरान रह गए. उसे हिरासत में लेने के साथ ही एक टीम मौके पर मुआयने के लिए पहुंची. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. वहीं आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.
पड़ोसी युवक से संबंध का था शक
बता दें कि पुलिस ने जब आरोपी करण से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. दरअसल, युवक के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ उसकी पत्नी का संबंध होने का उसे शक था. इसीलिए उसने यह कांड कर डाला.
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft