बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के मतदान के बीच बलौदाबाजार जिले की कसडोल सीट के एक मतदान केंद्र में महिला की मौत हो गई. दरअसल, वह कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी. तभी हार्ट अटैक आने से वह अचेत हो गई. फिर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.
निर्वाचन अफसरों ने इस घटना की पुष्टि की है. दरअसल, मामला कसडोल विधानसभा क्षेत्र का है. यहां की ग्राम पंचायत मल्दा में बनाए गए मतदान केंद्र 76 में गांव के मतदाता पहुंचे हुए थे. सभी कतार में लगकर अपनी वोटिंग का इंतजार कर रहे थे.
इसमें 58 वर्षीय सहोदरा बाई भी शामिल थी. अचानक वह अचेत होकर गिरने लगी, जिसे आसपास के लोगों ने दौड़कर संभाला. फिर पास में लिटाया गया. वहीं जांच से पता चला कि उसकी मौत हो गई है. माना जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से उसकी जान गई है. इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft