रायपुर। प्रदेश में उत्तरी हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य डिग्री से दो डिग्री कम हो गया। यहां अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कोरिया जिला सर्वाधिक ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला ऐसे ही जारी रहने वाला है।
बता दे कि, ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी इलाकों में भी ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है।
ठंड बढ़ते ही अब गर्म कपड़ा बाजार में भीड़ भी बढ़ने लगी है। संतोषीनगर, मोतीबाग, पंडरी सहित आमापारा विभिन्न इलाकों में लगे गर्म कपड़ों के स्टालों में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि गर्म कपड़ों पर 20 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है। ऊलन कपड़ा बाजार के साथ ही कपड़ा संस्थानों द्वारा भी गर्म कपड़ों पर आकर्षक आफर भी दिए जा रहे है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft