रायपुर। प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य के बराबर पहुंचने के साथ ही ठंड का अहसास होने लगा है। अगले एक-दो दिन में राज्य के शेष हिस्सों में भी अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।
समुद्री तूफान और अन्य सिस्टम के कारण पिछले सप्ताहभर प्रदेश में नमी बनी रही। इस वजह से ठंड कम रही। लेकिन अब उत्तर से ठंडी हवा फिर से आनी शुरू हो गई है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शनिवार को जशपुर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडी जगह बन गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में अभी सर्दी का कम असर दिख रहा है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा है। नारायणपुर में भी शनिवार को 15.4 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, एंटी साइक्लोन के असर से ठंड बढ़ने लगी है। सामान्य तौर पर इस मौसम में राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोन बनता है। इसके असर से प्रदेश में ठंडी हवा आने लगती है। इस बार यह एंटी साइक्लोन महाराष्ट्र और गुजरात के बीच बना है। जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर होने लगा है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft